MP Shiksha Portal: shikshaportal.mp.gov.in रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन स्टेटस व लिस्ट
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं सरकार द्वारा शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए कई सारे काम किए जाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने एमपी शिक्षा पोर्टल लॉन्च किया है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से एमपी शिक्षा पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि एमपी शिक्षा पोर्टल क्या है?, इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, सुविधाएं आदि। तो दोस्तों यदि आप MP Shiksha Portal से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े। MP Shiksha Portal | एमपी शिक्षा पोर्टल रजिस्ट्रेशन | मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल एप्लीकेशन स्टेटस | MP Shiksha Portal List MP Shiksha Portal एमपी शिक्षा पोर्टल मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लांच किया गया है। इस पोर्टल पर शिक्षा से संबंधित सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। जैसे कि छात्रवृत्ति से संबंधित जानकारी, शिक्षा से संबंधित योजनाओं की जानकारी, स्कूल से संबंधित जानकारी आदि। यदि मध्य प्रदेश के छात्र स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें इसी पोर्टल के माध्यम से आव...